Roorki News: पारिवारिक विवाद में मारपीट, उपचार के दौरान युवक की मौत से मचा हड़कंप
हिन्दुस्तान, रुडकी
Roorki News: भगवानपुर में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक अभिषेक की मारपीट में गम्भीर चोटें आईं। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में कोहराम मचा है, हालाँकि घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

Roorki News: भगवानपुर। पारिवारिक विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल हुए एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई। घटना को लेकर अभी तक कोई पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद को लेकर कुछ लोगों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। इस दौरान मारपीट में गंभीर हुए अभिषेक घायल हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया।
युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो क्षेत्र में भी चर्चा का माहौल बन गया।


