ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीफैक्ट्री सुपर वाइजर को लाठी-डंडों से पीटा

फैक्ट्री सुपर वाइजर को लाठी-डंडों से पीटा

सुपरवाइजर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली को सलेमपुर राजपुताना निवासी रघुवीर सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह फैक्ट्री में सुपरवाइजर...

फैक्ट्री सुपर वाइजर को लाठी-डंडों से पीटा
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीThu, 16 Jan 2020 05:44 PM
ऐप पर पढ़ें

फैक्ट्री के कर्मचारियों ने बाहरी साथियों के साथ मिलकर सुपरवाइजर को लाठी-डंडों से जमकर पीट दिया। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

गंगनहर कोतवाली को सलेमपुर राजपुताना निवासी रघुवीर सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह फैक्ट्री में सुपरवाइजर है। फैक्ट्री के कर्मचारियों से उसकी रंजिश चली आ रही है। पूर्व में भी फैक्ट्री में विवाद हो चुका है। पीड़ित ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर साथी कुशलपाल के साथ फैक्ट्री जा रहा था।

आरोप लगाया कि सुनहरा रोड पर बाग के पास तीन कर्मचारियों ने अपने बाहरी साथियों के साथ रोक लिया। सभी आरोपी लाठी डंडों से लैस थे। इस बीच आरोपियों ने गाली गलौज कर साथी कुशलपाल को बाइक से खींच लिया। कुछ समझ पाते उससे पहले ही आरोपियों ने लाठी डंडों से मारपीट करना शुरू कर दिया। शोर शराबा होने पर राहगीर मौके की ओर दौड़ पड़े। राहगीरों ने किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।

राहगीरों के बढ़ते विरोध को देखकर आरोपी मौका मिलने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। राहगीरों ने घायल अवस्था में फैक्ट्री सुपरवाइजर को सिविल अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टर ने मेडिकल कर उपचार किया। इंस्पेक्टर राजेश साह ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें