बिजली चोरी करने वाले तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

मंगलौर में ऊर्जा निगम की टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर तीन लोगों को रंगे हाथों पकड़ा। अवर अभियंता संजना सिंह की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 28 मार्च को औचक निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों को अवैध रूप से बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया।

बिजली चोरी करने वाले तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

​मंगलौर। ऊर्जा निगम की टीम ने क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर तीन लोगों को रंगे हाथों पकड़ा था। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विद्युत वितरण उपसंस्थान मुंडलाना की अवर अभियंता संजना सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 28 मार्च को विभाग की टीम ने ग्राम मुंडलाना में औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान टीम ने पाया कि कुछ ग्रामीण अवैध रूप से सीधे लाइन से जोड़कर बिजली चोरी कर रहे थे। आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत केस कराया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।