बिजली बकाया न जमा करने वाले उपभोक्ताओं पर आरसी तय

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

रुड़की, संवाददाता। बकाया बिजली बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ ऊर्जा निगम ने सख्त रुख अपना लिया है। बार-बार चेतावनी के बावजूद भुगतान नहीं करने

बिजली बकाया न जमा करने वाले उपभोक्ताओं पर आरसी तय

बकाया बिजली बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ ऊर्जा निगम ने सख्त रुख अपना लिया है। बार-बार चेतावनी के बावजूद भुगतान नहीं करने वाले करीब चार हजार पांच सौ उपभोक्ताओं के खिलाफ आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी करने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले निगम की ओर से इन सभी बकायेदारों को सेक्शन-3 के तहत अंतिम नोटिस जारी किया जा चुका है। 80 लाख रुपये से अधिक का बकायाइन उपभोक्ताओं पर ऊर्जा निगम का लगभग 80 लाख रुपये से अधिक का बकाया है। निगम ने वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर बकाया वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया था, जिसके तहत हजारों उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए थे।

हालांकि, इनमें से कई उपभोक्ताओं ने बकाया जमा कर अपने कनेक्शन दोबारा जुड़वा लिए, लेकिन अब भी बड़ी संख्या में उपभोक्ता ऐसे हैं जो भुगतान करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। ऊर्जा निगम ने ऐसे उपभोक्ताओं की अलग से सूची तैयार की है। सूची में शामिल करीब 4,500 उपभोक्ताओं को अंतिम चेतावनी नोटिस जारी करते हुए स्पष्ट किया गया है कि वे एक महीने के भीतर अपना समस्त बकाया जमा करें। अन्यथा, उनका कनेक्शन अस्थायी रूप से काट दिया जाएगा और आगे की कार्रवाई के तहत आरसी जारी की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।