सटीक बिल उपलब्ध न कराने पर एसडीओ ने जताई नाराजगी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रुडकीझबरेड़ा, संवाददाता। उपभोक्ताओं को समय पर और सटीक बिल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपखंड अधिकारी द्वारा मीटर रीडरों की बैठक ली गई।

झबरेड़ा, संवाददाता। ऊर्जा निगम के एसडीओ रिजवान अली ने मीटर रीडरों और सुपरवाइजरों की बैठक में कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने उपभोक्ताओं को समय पर सही बिल उपलब्ध नहीं कराने पर नाराजगी जताई। उन्होंने बिलिंग प्रक्रिया में हो रही देरी और अनियमितताओं पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी मीटर रीडरों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर अपने क्षेत्र के उपभोक्ताओं का विस्तृत रजिस्टर तैयार करेंगे। प्रतिमाह की 22 तारीख तक हर हाल में शत-प्रतिशत बिलिंग कार्य पूर्ण करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


