ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीकृष्णानगर में जलभराव की समस्या का हुआ अंत

कृष्णानगर में जलभराव की समस्या का हुआ अंत

नगर निगम अधिकारियों ने पंहुचकर किया समस्या का निदान . कार्रवाई करने पंहुची टीम का महिलाओं ने किया घेराव रुड़की। हमारे संवादाददाता रुड़की के कृष्णानगर स्थित गली नंबर चौदह में जलभराव की समस्या का नगर...

नगर निगम अधिकारियों ने पंहुचकर किया समस्या का निदान
. कार्रवाई करने पंहुची टीम का महिलाओं ने किया घेराव
रुड़की। हमारे संवादाददाता
रुड़की के कृष्णानगर स्थित गली नंबर चौदह में जलभराव की समस्या का नगर...
1/ 2नगर निगम अधिकारियों ने पंहुचकर किया समस्या का निदान . कार्रवाई करने पंहुची टीम का महिलाओं ने किया घेराव रुड़की। हमारे संवादाददाता रुड़की के कृष्णानगर स्थित गली नंबर चौदह में जलभराव की समस्या का नगर...
नगर निगम अधिकारियों ने पंहुचकर किया समस्या का निदान
. कार्रवाई करने पंहुची टीम का महिलाओं ने किया घेराव
रुड़की। हमारे संवादाददाता
रुड़की के कृष्णानगर स्थित गली नंबर चौदह में जलभराव की समस्या का नगर...
2/ 2नगर निगम अधिकारियों ने पंहुचकर किया समस्या का निदान . कार्रवाई करने पंहुची टीम का महिलाओं ने किया घेराव रुड़की। हमारे संवादाददाता रुड़की के कृष्णानगर स्थित गली नंबर चौदह में जलभराव की समस्या का नगर...
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीFri, 01 Mar 2019 06:44 PM
ऐप पर पढ़ें

रुड़की के कृष्णानगर स्थित गली नंबर चौदह में जलभराव की समस्या का नगर निगम अधिकारियों ने मौके पर जाकर निस्तारण किया। इस दौरान टीम का महिलाओं ने घेराव किया। पुलिस के मौके पर मौजूद रहने पर मामले को शांत करा दिया गया।कृष्णानगर की गली नंबर 14 में आधी सड़क का निर्माण नगर निगम ने कराया था। जिसके बाद से आधी गली में जलभराव की समस्या पैदा हो गयी थी। पानी की निकासी को लेकर जहां गलीवासी आपस में ही उलझ रहे थे। वहीं जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए क्षेत्रवासियों ने नगर निगम अधिकारियों और जेएम से मुलाकात की थी। जेएम ने नगर निगम के एई और जेई को समस्या का जल्द निस्तारण के आदेश भी दिए थे। ऐसा न करने पर जेएम ने एई और जेई के वेतन रोकने के आदेश भी दिए थे। शनिवार को नगर निगम के एई रजित कोटियाल और जेई जगदीश प्यारेलाल ने पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर नालियों को तुड़वाकर पानी को नजदीक के तालाब ने उसकी निकासी कर दी। नगर निगम अधिकारियों का इस दौरान महिलाओं ने घेराव भी किया। लेकिन नगर निगम अधिकारी समस्या के हल करने के बाद ही मौके से वापस आए।नगर निगम के एई रजित कोटियाल ने कहा कि कृष्णानगर गली नंबर 10 में जल निकासी की समस्या को खत्म कर दिया गया है। कार्रवाई के दौरान महिलाओं ने टीम को घेर लिया था। लेकिन उनको समझा बुझाकर कार्रवाई को पूरा कर दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें