योग्य और नेतृत्वशील कार्यकर्ता तैयार करने को शुरू हुआ प्रशिक्षण महाअभियान
भगवानपुर मंडल कार्यशाला में करीब 200 कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा,भगवानपुर मंडल कार्यशाला में करीब 200 कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा मुख्य वक्ता सुशील त्
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत भगवानपुर मंडल की कार्यशाला शहीद स्मारक कुंजा बहादुरपुर में हुई। मुख्य वक्ता सुशील त्यागी ने कहा कि योग्य, नेतृत्वशील और राष्ट्रभावना से ओतप्रोत कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति होते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का आज जो विशाल स्वरूप दिखाई देता है, उसके पीछे कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और निरंतर परिश्रम की बड़ी भूमिका है। कहा कि पार्टी में कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी हैं। यह कार्यशाला केवल प्रशिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि एक आदर्श नागरिक गढ़ने की प्रक्रिया भी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से कार्यकर्ताओं में समर्पण की भावना, संगठन के प्रति निष्ठा, गुणवत्ता, व्यक्तित्व विकास और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने की क्षमता विकसित होती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


