ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीकांवड़ में अच्छा काम करने वाले कर्मचारी होंगे सम्मानित

कांवड़ में अच्छा काम करने वाले कर्मचारी होंगे सम्मानित

कांवड़ यात्रा में अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों को नगर निगम की ओर से सम्मानित किया जाएगा। नगर आयुक्त अशोक पांडेय ने बताया कि सम्मानित होने वाली सूची में नौ कर्मचारियों को जगह दी गई है। जबकि एक...

कांवड़ में अच्छा काम करने वाले कर्मचारी होंगे सम्मानित
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSat, 11 Aug 2018 10:25 PM
ऐप पर पढ़ें

कांवड़ यात्रा में अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों को नगर निगम की ओर से सम्मानित किया जाएगा। नगर आयुक्त अशोक पांडेय ने बताया कि सम्मानित होने वाली सूची में नौ कर्मचारियों को जगह दी गई है। जबकि एक सामाजिक संस्था का नाम भी इस सूची में शामिल किया गया है।

कांवड़ यात्रा के दौरान नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली कांवड़ पटरी एवं हाईवे की सफाई व्यवस्था और पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। नगर निगम की टीम ने कांवड़ पटरी की सफाई व्यवस्था को चाकचौबंद रखने के लिए दिन रात एक कर रखी थी। कांवड़ यात्रा के सकुशल संपन्न हो जाने के बाद नगर आयुक्त ने अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने का फैसला लिया है। नगर आयुक्त अशोक पांडेय ने बताया कि जिन नौ कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा, उनमें नगर निगम के तीन सफाई नायक, चार पर्यावरण मित्र, एक लाइनमैन और एक ड्राइवर शामिल है। उन्होंने बताया कि एक सामाजिक संस्था को भी सम्मानित किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें