ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीमहिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

नवोदय सहयोग ट्रस्ट की बैठक में वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया और महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने को लेकर प्रेरित...

महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीTue, 22 Jun 2021 05:00 PM
ऐप पर पढ़ें

नवोदय सहयोग ट्रस्ट की बैठक में वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया और महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने को लेकर प्रेरित किया गया। ढंडेरा में आयोजित बैठक में ट्रस्ट के संस्थापक मान्या अरोड़ा ने कहा कि आज महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है वही कुछ ग्रामीण इलाकों में महिलाएं आज भी पिछड़ी हुई हैं जिन्हें शिक्षित होकर आगे आने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की ओर से लगातार गांव में जाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और उन्हें रोजगार के साधन भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इस दौरान महिलाओं को मास्क एवं सैनिटाइजर वितरित किए गए। इस अवसर पर राहुल अरोड़ा,अनिल सिंह, किरण सिंह ,शोभा पांडे, अमरनाथ पांडे आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें