ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीएसपीओ-पुलिस के बीच समन्वय पर जोर

एसपीओ-पुलिस के बीच समन्वय पर जोर

कांवड़ मेले में बनाए गए एसपीओ को पुलिस ने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर रहने को कहा। कांवड़ को सकुशल संपन्न कराने को लेकर समन्वय पर जोर दिया गया।सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में कांवड़ के लिए 89 विशेष पुलिस...

एसपीओ-पुलिस के बीच समन्वय पर जोर
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSun, 09 Jul 2017 06:27 PM
ऐप पर पढ़ें

कांवड़ मेले में बनाए गए एसपीओ को पुलिस ने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर रहने को कहा। कांवड़ को सकुशल संपन्न कराने को लेकर समन्वय पर जोर दिया गया।सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में कांवड़ के लिए 89 विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) बनाए गए हैं। सीओ एसके सिंह ने एसपीओ की बैठक ली। एसपीओ को दिए गए निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर रहने को कहा गया। सीओ ने कहा कि जिन लोगों को एसपीओ बनाया गया है वह अपना काम भी करें। कांवड़ में पिछले साल आयी व्यावहारिक समस्याओं पर चर्चा की गई। इस साल ऐसी परेशानी न हो इसकी रणनीति बनायी गई। सीओ ने कहा कि कांवड़ियों के साथ बेहतर तरीके से पेश आएं। कोई घटना होने पर तत्काल अधिकारियों को जानकारी दी जाए। इस दौरान इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें