बिजली चोरी में चार के खिलाफ मुकदमा
Mar 07, 2026 04:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
मंगलौर में ऊर्जा निगम की टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। चार लोगों को रंगे हाथ पकड़ा गया और पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। अवर अभियंता सुनील कुमार ने चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामले की छानबीन शुरू हुई।

मंगलौर। ऊर्जा निगम की टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर बिजली चोरी कर रहे आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। अवर अभियंता सुनील कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके द्वारा आसफनगर गांव में चेकिंग अभियान चलाया गया था। जहां चार लोगों को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


