भतीजे पर खाते से पांच लाख रुपये निकालने का आरोप
Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
लंढौरा में एक बुजुर्ग ने अपने भतीजे पर धोखे से बैंक खाते से 5 लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। 75 वर्षीय सबक्कत ने पुलिस और बैंक प्रबंधक को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि भतीजा उन्हें बैंक ले गया और धोखे से पैसे निकाल लिए।

लंढौरा, संवाददाता। एक बुजुर्ग व्यक्ति ने भतीजे पर धोखे से बैंक खाते से पांच लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस और बैंक प्रबंधक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। संघीपुर निवासी 75 वर्षीय सबक्कत ने बताया कि लंढौरा बीएनबी शाखा में उनका खाता है। कुछ दिन पहले उन्होंने खेती की जमीन बेची थी, जिसकी रकम खाते में आई थी। आरोप है कि तीन दिन पहले भतीजा उन्हें यह कहकर बैंक ले गया कि चेक की रकम की पुष्टि करनी है और धोखे से उनके खाते से पांच लाख रुपये निकलवा लिए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


