बुजुर्गों की घर पहुंच समस्याएं सुन किया समाधान

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

बुजुर्गों की घर पहुंच समस्याएं सुन किया समाधान,बुजुर्गों की घर पहुंच समस्याएं सुन किया समाधान रुड़की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बुजुर्गों को परेशान करने क

बुजुर्गों की घर पहुंच समस्याएं सुन किया समाधान

रुड़की। जेएम दीपक रामचंद्र शेट ने बुजुर्गों के घर पहुंचकर समस्याएं सुनीं। साथ ही अभिभावकों को चेतावनी दी कि अगर उन्हें किसी तरह से परेशान किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि कुछ बुजुर्गों की शिकायत मिली थी कि अभिभावक उनका सही से ध्यान नहीं रख रहे हैं। शिकायत पर शुक्रवार को पांच अलग-अलग जगहों पर बुजुर्गों के घर पहुंचकर उनकी शिकायत सुनी गई। इस दौरान अभिभावकों को निर्देश दिए गए कि उनका सही से ध्यान रखा जाए। साथ ही उन्हें किसी भी तरह से परेशान न किया जाए। उन्होंने बताया कि अभिभावकों को चेतावनी दी गई कि अगर उन्हें परेशान किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद मौके पर ही उनकी समस्याओं का समाधान किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।