ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीभगवानपुर की फैक्ट्री में आठ कर्मचारी कोरोना संक्रमित

भगवानपुर की फैक्ट्री में आठ कर्मचारी कोरोना संक्रमित

क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों में कर्मचारियों की कोरोना जांच हो रही है। औद्योगिक क्षेत्र रायपुर में एक फैक्ट्री में एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जिसके चलते फैक्ट्री के सभी कर्मचारियों के...

भगवानपुर की फैक्ट्री में आठ कर्मचारी कोरोना संक्रमित
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSat, 08 Aug 2020 02:19 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्लॉक क्षेत्र की एक फैक्ट्री एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद लिए गए अन्य कर्मचारियों के सैंपल में आठ कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों में कर्मचारियों की कोरोना जांच हो रही है।

औद्योगिक क्षेत्र रायपुर में एक फैक्ट्री में एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके चलते फैक्ट्री के सभी कर्मचारियों के सैंपलिंग की गई थी। इसमें आठ कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। कोविड-19 की टीम ने कोरोना पॉजिटिव पाए गये कर्मचारियों को आइसोलेट करा दिया है।

थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि एक ही फैक्ट्री के आठ और कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्हें आइसोलेट कर दिया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विक्रांत सिरोही ने बताया कि फैक्ट्री में कार्यरत श्रमिकों के सैंपल लिए जा रहे हैं। औद्योगिक इकाइयों की ओर से कर्मचारियों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके लिए भगवानपुर इंडस्ट्री एसोसिएशन की ओर से एक निजी लैब से करार किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें