भगवानपुर में अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज
भगवानपुर में ईद-उल-अजहा की नमाज बड़ी संख्या में नमाजियों द्वारा अदा की गई। मुफ्ती शरफराज ने नमाज कराई और सभी को भाईचारे के साथ रहने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने देश की अमन-शांति के लिए दुआ भी कराई। नमाज के बाद कुर्बानी की रस्म अदा की गई।
भगवानपुर। ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। ईद-उल-अजहा की नमाज मुफ्ती शरफराज ने अदा कराई। गुरुवार को क्षेत्र के भगवानपुर, खेलपुर, खेड़ी शिकोहपुर, सिकरोड़ा, रायपुर, कालेवाला समेत सभी गांवों में ईद की नमाज अदा की गई। मुफ्ती शरफराज ने कहा कि आज के दिन हमें देश के सभी लोगों के साथ भाईचारे और सौहार्द के साथ रहने का संकल्प लेना चाहिए। नमाज के बाद उन्होंने देश की अमन-शांति और प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ कराई। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं पर सैनिक दिन-रात हमारी सुरक्षा के लिए डटे हुए हैं। इसके बाद ही कुर्बानी की रस्म अदा की जाए।
अल्लाह हमारे देश की सरहदों की हिफाजत करे और सैनिकों को महफूज रखे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


