पिरान कलियर सहित देहात क्षेत्रों में शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया ईद-उल-अजहा
Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
कलियर और आसपास के क्षेत्रों में ईद-उल-अजहा का त्योहार श्रद्धा और शांति से मनाया गया। मस्जिदों में नमाज अदा की गई, जहां लोगों ने अमन और खुशहाली की दुआ की। हाफिज सऊद साबरी, मुफ्ती फय्याज और अन्य ने नमाज करवाई। सभी ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

कलियर। गुरुवार को पिरान कलियर सहित आसपास के देहात क्षेत्रों में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार श्रद्धा और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में अलग-अलग समय पर नमाज अदा की गई। नमाजियों ने देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी तथा एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। कलियर दरगाह साबिर की साबरी जामा मस्जिद में हाफिज सऊद साबरी, उमर मस्जिद में मुफ्ती फय्याज, मदीना मस्जिद में मौलवी जाकिर और मुकर्रबपुर की बड़ी मस्जिद में कारी मेहबूब ने नमाज अदा कराई।
ये भी पढ़ें:अमन और शांति के साथ मनाया गया ईद उल अजहा
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


