झबरेड़ा में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-उल-अजहा
झबरेड़ा में ईद-उल-अजहा का त्योहार हर्षोल्लास और शांति के साथ मनाया गया। सुबह 7 बजे ईदगाह में नमाज अदा की गई, जिसमें आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मौलाना शाहिद ने भाईचारे और त्याग का संदेश दिया। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त की।

झबरेड़ा। ईद-उल-अजहा का त्योहार कस्बे एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। कस्बे में ईद की नमाज सुबह 7 बजे झबरेड़ा से आगे जटोल मार्ग स्थित ईदगाह में अदा की गई। नमाज मौलाना शाहिद ने अदा कराई। नमाज अदा करने के लिए कस्बे के अलावा ग्राम भक्तोंवाली, शीतलपुर, कोटवाल आलमपुर तथा जटोल गांव से भी बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे। नमाज के बाद मौलाना शाहिद ने कहा कि ईद-उल-अजहा का त्योहार आपसी सौहार्द, भाईचारे और त्याग का प्रतीक है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि क्षेत्र में त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरे दिन क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गश्त करती रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


