भाईचारे और अमन के संदेश के साथ अदा की ईद की नमाज

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया पर्व भाईचारे और अमन के संदेश के साथ अदा की ईद की नमाज

भाईचारे और अमन के संदेश के साथ अदा की ईद की नमाज

रुड़की, संवाददाता। ईदउल जुहा का पर्व गुरुवार को रुड़की सहित आसपास के इलाकों और देहात क्षेत्रों में भाईचारे, सौहार्द और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर की ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों लोगों ने अकीदत के साथ ईद की नमाज अदा कर देश में अमन, चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी। त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। गंगनहर कोतवाली पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण करते रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कई स्थानों पर अर्धसैनिक बल की तैनाती भी की गई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।