ईद की नमाज को लेकर व्यापक सुरक्षा इंतजाम
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रुडकीरुड़की में ईदउल जुहा के त्योहार को सफलतापूर्वक मनाने के लिए प्रशासन और पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए। वरिष्ठ अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा किया, और अर्धसैनिक बलों की तैनाती भी की गई। जामा मस्जिद के मुफ्ती मोहम्मद सलीम ने इसे त्याग और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व बताया।
रुड़की, संवाददाता। ईदउल जुहा के त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। गंगनहर कोतवाली पुलिस के साथ वरिष्ठ अधिकारी लगातार संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण करते रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कई स्थानों पर अर्धसैनिक बल की तैनाती भी की गई थी। पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए। शहर की जामा मस्जिद के मुफ्ती मोहम्मद सलीम ने कहा कि ईदउल जुहा त्याग, इंसानियत और भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व है।
ये भी पढ़ें:ईद की नमाज को लेकर व्यापक सुरक्षा इंतजाम
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


