बुग्गावाला में ईद उल अज़हा की नमाज अदा कर दुआ मांगी

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

बुग्गावाला क्षेत्र में ईद उल अज़हा का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। लोग ईदगाहों में नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे को मुबारकबाद देते रहे। कुर्बानी का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया।

बुग्गावाला में ईद उल अज़हा की नमाज अदा कर दुआ मांगी

बुग्गावाला, संवाददाता। क्षेत्र में ईद उल अज़हा का पर्व हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। क्षेत्र के गोकुलवाला, तेलपुरा, शहीदवाला ग्रंट, बंदरजुड़ सहित आसपास के गांवों में सुबह ईदगाहों और मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद सुन्नत के अनुसार कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ, जो पूरे दिन चलता रहा। पर्व को लेकर बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। गांवों में लोगों ने अपने रिश्तेदारों और परिचितों के घर पहुंचकर ईद की खुशियां साझा कीं।

त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन और स्थानीय पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद रही। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारियों द्वारा लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।