Efforts to Save Aquatic Life in Western Bahni Baan Ganga Havan Ceremony Held जलीय जीवों को बचाने हेतु किया हवन पूजन, Roorki Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsEfforts to Save Aquatic Life in Western Bahni Baan Ganga Havan Ceremony Held

जलीय जीवों को बचाने हेतु किया हवन पूजन

सुल्तानपुर, संवाददाता। पश्चिम बहनी बाणगंगा में जलीय जीवों का जीवन बचाए जाने की कामना करते हुए रविवार को पंचलेश्वर महादेव मंदिर पुरवाला घाट पर निर्बल न

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीSun, 28 Sep 2025 04:27 PM
share Share
Follow Us on
जलीय जीवों को बचाने हेतु किया हवन पूजन

पश्चिम बहनी बाणगंगा में जलीय जीवों का जीवन बचाए जाने की कामना करते हुए रविवार को पंचलेश्वर महादेव मंदिर पुरवाला घाट पर निर्बल निर्धन विधिक सहायता समिति की ओर से हवन पूजन किया गया। रविवार को समिति अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने पश्चिम बहनी बाणगंगा घाट पर हवन किया। उन्होंने बताया कि जल्द ही हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ग्रामीणों को जानकारी देंगे कि सौर ऊर्जा के माध्यम से किस प्रकार से पश्चिम बहनी बाणगंगा में जल की निरंतरता और निर्मलता को बनाए रखा जा सकता है। संभवत आने वाली अगली गर्मी से पहले पश्चिम बहनी बाणगंगा में जलीय जीवों को बचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में जलापूर्ति होगी।

इस दौरान जनेश्वर गिरी,भाजपा नेता सरदार पाल सिंह रंधावा, प्रदीप वर्मा, कार्यक्रम सयोजक दीपक गर्ग, जाति राम, सचिन कुमार, शिवकुमार सैनी, संजय सैनी, स्वराज सिंह, मांगेराम सैनी, शुभ्र रस्तोगी, वेद प्रकाश सैनी, जितेंद्र सिंह, राजकुमार, राहुल धीमान, डॉ. राजेंद्र कुमार, उमेश कुमार, अरविंद कश्यप, गुड्डी कश्यप, अनीता कश्यप, पूनम कौर मौजूद रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।