Hindi NewsUttarakhand NewsRoorki NewsEarly Temperature Rise Increases Crop Irrigation Needs for Farmers

बारिश नहीं होने से किसानों को नुकसान

नारसन, संवाददाता। समय से पहले तापमान बढ़ने और तेज हवा चलने से फसलों में सिंचाई की आवश्यकता बढ़ने लगी है। अधिक तापमान के प्रभाव से फसलों को बचाने के लि

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीMon, 17 Feb 2025 06:38 PM
share Share
Follow Us on
बारिश नहीं होने से किसानों को नुकसान

समय से पहले तापमान बढ़ने और तेज हवा चलने से फसलों में सिंचाई की आवश्यकता बढ़ने लगी है। अधिक तापमान के प्रभाव से फसलों को बचाने के लिए किसानों को फसलों की निरंतर सिंचाई करनी पड़ रही है। एकाएक तेजी के साथ बढ़ रहे तापमान और लंबे समय से अच्छी बारिश नहीं होने का असर फसलों पर पड़ने लगा है। बढ़ते तापमान के प्रभाव से अपनी फसलों को बचाने के लिए किसानों को फसलों की निरंतर सिंचाई करनी पड़ रही है। इससे किसानों का गन्ने की छिलाई करने के साथ-साथ फसलों की सिंचाई करने का एक काम और बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि बारिश होने के बाद ही उन्हें राहत की सांस मिलेगी। इस समय गेहूं, गन्ने और सरसों के अलावा पशुओं के चारा आदि की फसलें खड़ी हैं। इन फसलों के पकने में अभी काफी समय बचा हुआ है। किसान जितेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार ने बताया कि इस बार सर्दी के सीजन में बारिश नहीं होने के कारण फसलें प्रभावित हुई हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें