भाई को नशा का सामान देने के विरोध पर परिवार पर धारदार हथियार से हमला
Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
रुड़की में एक परिवार पर दबंगों ने हमला किया, जब उन्होंने भाई को नशे का सामान देने का विरोध किया। इस हमले में परिवार के सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पीड़ित ने कोतवाली में पुलिस को तहरीर दी है और कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

रुड़की, संवाददाता। भाई को नशे का सामान देने का विरोध करने पर दबंगों ने परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। गंगनहर कोतवाली के कमेलपुर गांव निवासी विकास कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव में ही कुछ लोग उसके भाई का नशे का सामान देते हैं। इससे वह नशे का आदी हो चुका है और रोजाना नशा करने लगा है। आरोप है कि मंगलवार की सुबह उक्त लोग भाई को नशे का सामान दे रहे थे।
इस पर उसने और परिवार के लोगों ने विरोध किया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


