नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ग्रोवर सम्मानित
रुड़की के समाजसेवी और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रशेखर ग्रोवर को रोटरी क्लब द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में पूर्व सहायक गवर्नर सुभाष सरीन और अन्य प्रमुख व्यक्तियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। डॉ. ग्रोवर ने चिकित्सा और समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

रुड़की। उत्तराखंड के प्रतिष्ठित समाजसेवी और प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रशेखर ग्रोवर को समाज हित में किए गए उत्कृष्ट कार्यों और चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान के लिए रोटरी क्लब द्वारा से सम्मानित किया गया। बुधवार को आयोजित समारोह में पूर्व सहायक गवर्नर सुभाष सरीन, इनर व्हील की पूर्व अध्यक्ष कमलेश और प्रसिद्ध आर्किटेक्ट वंदना महाजन ने डॉ. ग्रोवर को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पूर्व सहायक गवर्नर सुभाष सरीन ने कहा कि डॉ. चंद्रशेखर ग्रोवर ने न केवल चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। बल्कि एक समाजसेवी के रूप में भी हजारों लोगों के जीवन में रोशनी बिखेरी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


