Roorki News: अस्पताल की सफाई व्यवस्था से सीएमएस नाखुश, चेतावनी दी
हिन्दुस्तान, रुडकी
Roorki News: रुड़की, संवाददाता। सिविल अस्पताल रुड़की की सफाई व्यवस्था को लेकर सीएमएस डॉ. एके मिश्रा ने नाराजगी जताई है। अस्पताल में सफाई के लिए निर्धारित संसाधनों

Roorki News: रुड़की, संवाददाता। सिविल अस्पताल की सफाई व्यवस्था को लेकर सीएमएस डॉ. एके मिश्रा ने नाराजगी जताई है। सफाई के लिए संसाधनों में कमी और तय संख्या से कम सफाई कर्मियों के रहने पर उन्होंने सफाई ठेकेदार से जवाब मांगा। सीएमएस ने व्यवस्था में जल्द सुधार करने के निर्देश दिए। सीएमएस ने शनिवार को अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के दौरान सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने सफाई ठेकेदार से अस्पताल में उपलब्ध सफाई संसाधनों की जानकारी ली। इस दौरान संसाधनों में कमी किए जाने पर उन्होंने आपत्ति जताई। कहा कि अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार अधिक रहती है।
ऐसे में सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


