ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीडॉक्टरों ने कर्मचारियों के खिलाफ खोला मोर्चा

डॉक्टरों ने कर्मचारियों के खिलाफ खोला मोर्चा

सिविल अस्पताल के कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी काली फीती बांधकर प्रदर्शन किया। कर्मचारी सीएमएस और वरिष्ठ एनेस्थेटिक के तबादले की मांग पर कर रहे हैं। इसके विरोध में अब डॉक्टरों ने अस्पताल के कनिष्ठ...

डॉक्टरों ने कर्मचारियों के खिलाफ खोला मोर्चा
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीTue, 14 Aug 2018 07:42 PM
ऐप पर पढ़ें

सिविल अस्पताल के कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी काली फीती बांधकर प्रदर्शन किया। कर्मचारी सीएमएस और वरिष्ठ एनेस्थेटिक के तबादले की मांग पर कर रहे हैं। इसके विरोध में अब डॉक्टरों ने अस्पताल के कनिष्ठ सहायक के तबादले की मांग कर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।

अस्पताल के सीएमएस डॉ. डीके चक्रपाणी और वरिष्ठ एनेस्थेटिक डॉ. संजय कंसल का शनिवार को कर्मचारियों के साथ विवाद हो गया था। इसके बाद चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कर्मचारी महासंघ ने दोनों डॉक्टर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। कर्मचारी दोनों डॉक्टरों के तबादले की मांग कर रहे हैं। लेकिन डॉक्टरों के संगठन ने भी सिविल अस्पताल के कनिष्ठ सहायक नीरज गुप्ता पर डॉक्टर कंसल के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उसके तबादले की मांग की है। प्रान्तीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ ने स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र लिखकर नीरज गुप्ता को तबादले की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें