गणेशपुर में पुरानी सड़क पर नई शिलापट लगाने का डीएम ने लिया संज्ञान

गणेशपुर में पुरानी सड़क पर नई शिलापट लगाने का डीएम ने लिया संज्ञान

संक्षेप:

रुड़की, कार्यालय संवाददाता। दो साल पहले बनी सड़क पर नई शिलापट लगाने और स्थानीय लोगों के विरोध के बाद उसे हटाने के मामले में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने

Dec 11, 2025 06:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

दो साल पहले बनी सड़क पर नई शिलापट लगाने और स्थानीय लोगों के विरोध के बाद उसे हटाने के मामले में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने भी संज्ञान लिया है। डीएम ने नगर निगम से रिपोर्ट तबल की है। इधर, गुरुवार को नगर निगम ने संबंधित ठेकेदार और जेई को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वार्ड नंबर 18 तेजपाल सिंह के मकान से नरेश के मकान और सागर पुंडीर के मकान से नरेश के मकान की ओर रंगीन इंटरलॉकिंग टाईल्स द्वारा सड़क निर्माण और नाली निर्माण कार्य से संबंधित हाल ही में एक शिलापट लगाया गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शिलापट लगाने के बाद स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। आरोप था कि यह सड़क विधायक निधि से दो साल पहले बनी थी। जो कि ठीक हालात में है। इस बीच गली में नई सड़क बनाने से संबंधित शिलापट लगा दी गई जबकि धरातल पर सड़क नहीं बनाई गई है। हिन्दुस्तान अखबार ने नौ दिसंबर के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। इसके बाद निगम के अधिकारी हरकत में आए। उन्होंने आनन फानन में मौके का निरीक्षण किया और संबंधित को नोटिस देने की बात कही थी। गुरुवार को मुख्य नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी ने जेई और संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में जवाब देने को कहा है।