डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन ने लेखा-जोखा प्रस्तुत किया
रुड़की, संवाददाता। डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की मासिक बैठक में सर्वप्रथम महामंत्री सुशील गुलाटी ने 2024 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस पर सभी सदस्यों ने

डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की मासिक बैठक में सर्वप्रथम महामंत्री सुशील गुलाटी ने 2024 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई। बैठक का आयोजन रविवार को मानेंद्र सिंह सजवाण की अध्यक्षता और सुशील गुलाटी के संचालन में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री नितिन शर्मा मौजूद रहे। अध्यक्ष मानेंद्र सिंह सजवान ने कुछ सदस्यों की समस्याओं का निवारण किया। उन्होंने सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि आने वाले वर्ष में सभी सदस्यगण अपना काम इमानदारी से करें। उन्होंने कुछ जटिल समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश महामंत्री से अनुरोध किया। प्रदेश महामंत्री नितिन शर्मा ने सभी समस्याओं को प्रदेश स्तर पर सुलझाने का आश्वासन दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।