रुपये मांगने पर मारपीट
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रुडकीभक्तोवाली गांव के लाल्ला ने आरोप लगाया कि एक युवक ने उससे 500 रुपये उधार लिए थे, लेकिन लौटाए नहीं। शुक्रवार को रुपये मांगने पर दोनों में विवाद हुआ, जो झगड़े में बदल गया, जिसमें लाल्ला घायल हो गया। बाद में ग्रामीणों ने समझौता करा दिया और युवक ने पैसे लौटा दिए।

झबरेड़ा। ग्राम भक्तोवाली निवासी लाल्ला ने आरोप लगाया कि गांव के एक युवक ने उससे 500 रुपये उधार लिए थे। तय समय बीतने के बाद भी रुपये वापस नहीं किए। शुक्रवार सुबह रुपये मांगने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो मारपीट में बदल गई। इसमें लाल्ला घायल हो गया। बाद में गांव के लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया और युवक से रुपये लौटा दिए। इसके बाद मामला शांत हो गया। कोतवाली प्रभारी दक्ष शोखंड ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


