ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीसिविल अस्पताल में होने लगे डिजिटल एक्स रे

सिविल अस्पताल में होने लगे डिजिटल एक्स रे

हालांकि, इस दौरान प्रिंटर में तकनीकि खामी के चलते मरीजों को एक्स रे कह फिल्म नहीं मिल पायी। सिविल अस्पताल रुड़की...

सिविल अस्पताल में होने लगे डिजिटल एक्स रे
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSat, 27 Feb 2021 03:40 PM
ऐप पर पढ़ें

सिविल अस्पताल रुड़की में शनिवार को पांच दिन बाद डिजिटल एक्स-रे होने शुरू हो गए। डिजिटल एक्स रे मशीन में तैनात स्वास्थ्य कर्मी शनिवार को काम पर वापस आ गए। हालांकि इस दौरान प्रिंटर में तकनीकी खामी के चलते मरीजों को एक्स रे फिल्म नहीं मिल पायी।

सिविल अस्पताल रुड़की में उपनल से 14 स्वास्थ्य कर्मी तैनात है। उपनल कर्मियों की हड़ताल के चलते पांच दिन से डिजिटल एक्स-रे नहीं हो रहे थे। शनिवार को आवश्यक सेवा के चलते कुछ कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। जिसके चलते अस्पताल में शनिवार को डिजिटल एक्स-रे शुरू हो सके। डिजिटल एक्स-रे के लिए बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। लेकिन कुछ ही एक्स-रे करने के बाद अचानक ही मशीन में एक्स-रे की फिल्म फंस गई। जिससे मरीजों को एक्स-रे नहीं मिल पाए। सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि डिजिटल एक्स-रे शुरू हो गए हैं। लेकिन प्रिंटर में खराबी आई है, उसे ठीक कराया जा रहा है। हालांकि एक्स-रे किये जा रहे हैं। मशीन ठीक होते ही जिन मरीजों के एक्स-रे हुए हैं, उन्हें एक्स-रे की फिल्म दे दी जाएगी। इमरजेंसी वाले मरीजों के एक्स-रे चिकित्सक कंप्यूटर की ही स्क्रीन पर देख रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें