वरुथिनी एकादशी पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
वरुथिनी एकादशी के अवसर पर सोमवार को लक्सर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने पूजा-पाठ कर भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा की और परिवार की सुख-शांति की कामना की। इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति पापों से मुक्त होता है।

लक्सर, संवाददाता। वरुथिनी एकादशी के अवसर पर सोमवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ कर पुण्य लाभ अर्जित किया। खाटू श्याम मंदिर में बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार किया गया। इस दौरान भक्तों ने सुबह से ही मंदिरों में पहुंचकर व्रत रखकर परिवार की सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा-अर्चना की। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सत्येंद्र शर्मा व विपिन कुमार ने बताया कि वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को वरुथिनी एकादशी कहा जाता है, जो भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। इस दिन व्रत रखने से व्यक्ति पापों से मुक्त होकर नकारात्मक ऊर्जा से बचता है।
इस मौके पर नरेश कश्यप, इशाक गर्ग, रूपाली गर्ग, पवन गर्ग, अभिनव शर्मा, मास्टर मुकेश चौधरी, वासु शर्मा, माणिक्य शर्मा, रितु देवी, नीतीश चौधरी, यशपाल चौधरी, सतवीर चौधरी, संदीप चौधरी समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


