नगर क्षेत्र में 3.30 करोड़ की लागत से होंगे 43 विकास कार्य

Feb 13, 2026 04:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share Share
Follow Us on

लक्सर, संवाददाता। लक्सर नगर पालिका की अगले कुछ दिनों में कायाकल्प नजर आएगी। वजह यह है कि नगर क्षेत्र में 3 करोड़ 30 लाख रुपए के लगभग तीन दर्जन से अधिक

नगर क्षेत्र में 3.30 करोड़ की लागत से होंगे 43 विकास कार्य

लक्सर नगर पालिका क्षेत्र में करीब 3 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से तीन दर्जन से अधिक विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। सड़कों, नालियों, पुलियों, पार्कों और बारात घरों के सौंदर्यीकरण से जल्द ही नगर की तस्वीर बदली हुई नजर आएगी। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका द्वारा गुणवत्ता को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर पालिका क्षेत्र में अनेक सड़कें, नालियां, पुलियां और बारात पार्क आदि की हालत बेहद खराब पड़ी थी। जो अपने विकास की वाट देख रही थी। नगर पालिका के अध्यक्ष संजीव उर्फ नीटू व अधिशासी अधिकारी कामिल हसन ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा पिछले दिनों 3.30 करोड़ के कार्य स्वीकृत किए गए थे।

उन्होंने बताया कि इन कार्यों से नगर क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में सड़कें, नालियां, पुलिया व लक्सरी गांव में सौंदर्यीकरण प्राइमरी स्कूल के निकट रजत जयंती पार्क तैयार किया जा रहा है, जिसमें लगभग 68 लख रुपये की लागत आएगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा नगर क्षेत्र में तीन बारात घर नगर पालिका के बने हुए हैं। जिनमें रंग रोगन कराया जा रहा है, जबकि एक बारात घर को नगर पालिका अपने गोदाम के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने बताया कि रैन बसेरे का भी सौंदर्यीकरण कराया गया है। वहीं नगर में बिजली की व्यवस्था को लेकर भी कार्य हो रहे हैं और साफ-सफाई का कार्य भी बेहतर ढंग से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में नगर पालिका की ओर से कराई जा रहे कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद अन्य कार्य जिनको चिन्हित किया जा रहा है। उन कार्यों को कराया जाएगा। नगर क्षेत्र के लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि काम करने वाले ठेकेदारों को साफ तौर पर चेतावनी दी गई है कि अगर कार्य में जरा सी भी लापरवाही की गई तो किसी भी ठेकेदार का बिल पास नहीं किया जाएगा और निर्माण कार्य को तुड़वाकर दोबारा से कराया जाएगा। इस मौके पर योगेश चौहान, गुलशेर बाब, सुरेंद्र झा, व लक्ष्मण कुमार आदि शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।