ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीचार साल बाद पाडली गुर्जर में विकास कार्य शुरू

चार साल बाद पाडली गुर्जर में विकास कार्य शुरू

भाजपा सरकार बनने के बाद इसे निगम सीमा से बाहर कर दिया। निगम में जोड़े रखने और बाहर करने को लेकर लंबे समय तक सियासी और कानूनी विवाद चला। बाद में पाडली गुर्जर को छोड़कर निगम के चुनाव हुए। इसके...

चार साल बाद पाडली गुर्जर में विकास कार्य शुरू
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीFri, 10 Jul 2020 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

रुड़की ब्लॉक में शामिल पाडली गुर्जर में विकास कार्य शुरू कर दिए गए हैं। गांव में सड़क निर्माण, पंचायत भवन का निर्माण और कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए वॉल पेंटिंग का कार्य किया जा रहा है।

पाडली गुर्जर को 2015 में कांग्रेस सरकार में नगर निगम में शामिल किया गया था। भाजपा सरकार बनने के बाद इसे निगम सीमा से बाहर कर दिया। निगम में जोड़े रखने और बाहर करने को लेकर लंबे समय तक सियासी और कानूनी विवाद चला। बाद में पाडली गुर्जर को छोड़कर निगम के चुनाव हुए। इसके बाद पाडली गुर्जर को रुड़की ब्लॉक में शामिल किया जा चुका है। गांव में साफ सफाई, पेयजल व्यवस्था और सड़क निर्माण को लेकर अधिकारियों ने काम कराने शुरू कर दिया है। चार साल बीतने की बाद गांव में नए विकास कार्य शुरू किए गए हैं।

ग्राम पंचायत अधिकारी अनुज शर्मा ने बताया कि गांव में लंबे समय से सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी हुई थी। जिसके कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही थी। बताया कि टूटी फूटी पड़ी सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। बताया कि इसके साथ ही जर्जर पंचायत भवन का मरम्मत कार्य और लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए दीवारों पर पेंटिंग भी बनाई गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें