ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीकर्णप्रयाग में घरों में घुसा बारिश का मलबा

कर्णप्रयाग में घरों में घुसा बारिश का मलबा

कर्णप्रयाग में बारिश का कहर, कई मकान खतरे की जद में,-शक्तिनगर, गांधीनगर, आईटीआई, सांकरी, सुभाषनगर में दिक्कत -सड़क पर दो कार दबी, एक मलबे के साथ...

कर्णप्रयाग में घरों में घुसा बारिश का मलबा
हिन्दुस्तान टीम,चमोलीSun, 07 Aug 2022 03:40 PM
ऐप पर पढ़ें

शनिवार रात्रि को हुई अतिवृष्टि ने नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह तबाही मचाई। हालात यह रहे कि नगर के पांच वार्डों में कई मकान खतरे की जद में आ गए। सड़क पर खड़ी दो कारें मलबे के नीचे दब गई तो एक कार मलबे के साथ बहकर क्षतिग्रस्त हो गई। बारिश का मलबा कई घरों में घुस गया।

शनिवार देर रात की बारिश के चलते शक्तिनगर, गांधीनगर, आईटीआई, सांकरी, सुभाषनगर, मंडी समिति के नजदीक की बस्ती सहित अपर बाजार में कई घर खतरे की जद में आ गए। इन घरों के आगे भूस्खलन होने से खतरा मंडरा रहा है। हालात यह कि कई परिवारों ने घर छोड़कर अपने रिश्तेदारों के यहां शरण ले ली है। जबकि बदरीनाथ हाईवे पर राजनगर के पास खड़ी दो कारें मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गई हैं। वहीं सांकरी में पहाड़ी से हुए भूस्खलन से आए मलबे में स्थानीय सुशील थपलियाल की कार बहकर खाई में जा गिरी। जबकि यहां आस पास के कई घरों में बारिश का पानी और मलबा घुस गया। वहीं सुभाषनगर में भी कई जगह मलबे से लोग परेशान रहे। इधर तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव ने बताया कि अधिकारी निरीक्षण का जायजा लेकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें