ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीबाईपास पर अंडरपास निर्माण रोकने की मांग

बाईपास पर अंडरपास निर्माण रोकने की मांग

भगवानपुर चंदनपुर आदि की भूमि से होकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58 कोर कॉलेज पर जाकर निकल रहा है। जिसका निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। भगवानपुर चंदनपुर की भूमि पर एक रास्ता चक मार्ग जो भगवानपुर...

बाईपास पर अंडरपास निर्माण रोकने की मांग
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीTue, 25 Feb 2020 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58 से रुडकी बाईपास (निर्माणाधीन) मार्ग पर बनाए जा रहे अंडरपास का निर्माण रोकने का आग्रह किया है।

खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। चैंपियन ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र देकर बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58 पर मंगलौर थाना कोतवाली के पास से एक बाईपास रोड फोर लाइन पीरपुरा, बिझौली, भगवानपुर चंदनपुर आदि की भूमि से होकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 58 कोर कॉलेज पर जाकर निकल रहा है। जिसका निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। भगवानपुर चंदनपुर की भूमि पर एक रास्ता चक मार्ग जो भगवानपुर चंदनपुर तथा लंढौरा की भूमि के मध्य किसानों के खेतों में आने जाने देने के लिए निर्माणाधीन बाईपास से पहले चला जाता है। जो बिझौली से लंढौरा तक बना हुआ है । जिसके लिए अंडर पास (पुलिया का निर्माण) प्रारंभ कर दिया गया है। जबकि इसके पास मात्र 560 मीटर की दूरी पर दूसरा अंडरपास बनाया गया है। इतनी कम दूरी पर एक और अंडरपास का निर्माण उचित नहीं है। क्षेत्रीय किसान भी उक्त स्थान पर अंडरपास का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से अंडरपास निर्माण को रोकने का अनुरोध किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें