लिंक खोलते ही खाते से निकली रकम
Apr 06, 2026 03:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
रुड़की के शक्ति विहार निवासी सुदेश ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसे व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा गया था, जिसे खोलने के बाद उसके खाते से दो हजार रुपये की धनराशि निकाली गई। सुदेश ने पुलिस से ठगी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित शक्ति विहार निवासी सुदेश ने पुलिस को तहरीर देकर दो हजार की साइबर ठगी होने की शिकायत की है। सुदेश ने बताया कि सोमवार की दोपहर उसके व्हाट्सएप पर एक लिंक आया था। लिंक खोलने के पांच मिनट बाद ही उसके खाते से दो हजार की धनराशि निकलने का मैसेज आया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


