पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमले में चार पर मुकदमा

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

लक्सर में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला हुआ। आरोपियों ने युवक को अस्पताल जाते समय घेरकर चाकू से हमला किया। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया। कोर्ट के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमले में चार पर मुकदमा

लक्सर, संवाददाता। पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीमली मोहल्ला निवासी कुसुम ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 4 मार्च 2025 को उसके भाई काला ने अपनी बेटी को भगाने का आरोप उसके बेटे पर लगाया था, जिसके चलते वह कई माह जेल में रहा और बाद में जमानत पर छूटा। आरोप है कि इसके बाद से विपक्षी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पीड़िता के अनुसार 25 फरवरी की रात उसका बेटा दवा लेने भुरनी रोड स्थित मेरठ अस्पताल गया था।

वहां आरोपियों ने उसे घेरकर मारपीट की और चाकू और चापड़ से हमला कर दिया। कार की लाइट पड़ने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने पुलिस और एसएसपी से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर काला उर्फ इसम, लोकेश, नीरज और प्रशांत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।