ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीनिगम ने कराया कीटनाशकों का छिड़काव

निगम ने कराया कीटनाशकों का छिड़काव

जबकि रुड़की नगर निगम में 22 मामले ही सामने आए थे। निगम अब भी कीटनाशकों का छिड़काव करा रहा है। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भटट ने बताया कि जिन क्षेत्रों...

निगम ने कराया कीटनाशकों का छिड़काव
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीWed, 08 Dec 2021 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम की डेंगू हंटर टीम ने विभिन्न जगह कीटनाशकों का छिड़काव कराया। इस साल अप्रैल के आसपास कोविड के मामले बढ़ने के बाद निगम सक्रिय हो गया था। इस बार शहर के आसपास क्षेत्र में डेंगू का कहर टूटा। कुछ जगह तो हॉट स्पॉट तक घोषित करना पड़ा। जबकि रुड़की नगर निगम में 22 मामले ही सामने आए थे। निगम अब भी कीटनाशकों का छिड़काव करा रहा है। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भटट ने बताया कि जिन क्षेत्रों में छिड़काव किया जा रहा है बकायदा वहां की वीडियो और फोटोग्राफी भी कराई जा रही है। लोगों के हस्ताक्षर भी लिए जा रहे हैं। बताया कि दो टाइफून मशीनों से छिड़काव कराने से बड़ा क्षेत्र कवर किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें