ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीभारत नगर के लोग गंदगी से परेशान

भारत नगर के लोग गंदगी से परेशान

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में पसरी गंदगी बीमारियों का कारण बन रही है। नगर निगम की सफाई व्यवस्था शहर वासियों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। क्षेत्र की गंदी नालियों एवं गलियों में पसरी गंदगी...

भारत नगर के लोग गंदगी से परेशान
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीTue, 18 Jun 2019 05:23 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत नगर के क्षेत्रवासियों ने मंगलवार को नगर आयुक्त से मुलाकात की। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि उनकी कालोनी में कूड़ा उठाने वाला पिछले कई महीनों से नहीं आ रहा है। भारत नगर ने लोगों का आरोप है कि उनके क्षेत्र में कूड़ा उठाने वाला वाहन सप्ताह में एक बार ही आता है। कई बार तो वाहन आता ही नहीं है। कहा कि भारत नगर की नालियों की सफाई हुए लम्बा समय बीत चुका है। नालियों में बदबू आने लगी है। नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था को सुचारु करने का आश्वासन दिया। इस दौरान फईम, मुर्तजा, मुकर्रम अली, नसीम खान, इखलाख कुरैशी, जावेद, शहनवाज त्यागी आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें