Roorki News: सोलर प्लांट से कॉपर के तार चोरी

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

Roorki News: नारसन कलां गांव में स्थित एक सोलर प्लांट से अज्ञात चोर कॉपर के बिजली के तार चोरी कर ले गए। चोरी के कारण 30 से 40 सोलर पैनल प्रभावित होने का अनुमान है। प्लांट अमित कुमार की पत्नी रेखा के नाम पर है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Roorki News: सोलर प्लांट से कॉपर के तार चोरी

Roorki News: नारसन कलां गांव में स्थित सोलर प्लांट से अज्ञात चोर कॉपर के बिजली के तार चोरी कर ले गए। घटना में 30 से 40 सोलर पैनल प्रभावित होने का अनुमान है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नारसन कलां निवासी अमित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी रेखा के नाम पर गांव में सोलर प्लांट स्थापित है। सात सितंबर की रात अज्ञात चोर प्लांट से कॉपर के बिजली के तार चोरी कर ले गए। घटना में 30 से 40 सोलर पैनल भी प्रभावित हुए हैं। इंस्पेक्टर भगवान सिंह महर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़रुड़कीRoorki News: सोलर प्लांट से कॉपर के तार चोरी