भगवानपुर में फैक्ट्री से कॉपर चोरी करते दो श्रमिक पकड़े

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

भगवानपुर में लखेश्वरी स्थित एक फैक्ट्री से कॉपर चोरी करने के प्रयास में दो श्रमिकों को सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामले को न्यायालय में पेश किया। श्रमिकों ने खाने के टिफिन में कॉपर भरकर और ट्रांसफार्मर चोरी करने का प्रयास किया था।

भगवानपुर में फैक्ट्री से कॉपर चोरी करते दो श्रमिक पकड़े

भगवानपुर। औद्योगिक क्षेत्र लखेश्वरी स्थित एक फैक्ट्री से कॉपर चोरी कर ले जा रहे दो श्रमिकों को फैक्ट्री के सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फैक्ट्री के एडमिन मैनेजर की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस के अनुसार फैक्ट्री में कार्यरत दो श्रमिक बुधवार देर शाम खाने के टिफिन में कॉपर भरकर और छोटे-बड़े दो ट्रांसफार्मर चोरी कर ले जाने का प्रयास कर रहे थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।