Roorki News: स्थानीय लोगों की बाइक रोकी, प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच गए चौपहिया वाहन
हिन्दुस्तान, रुडकी
Roorki News: कलियर, संवाददाता। दरगाह साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स की बड़ी रोशनी के मौके पर बुधवार देर रात यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए। उर्स के दौरा

Roorki News: कलियर, संवाददाता। दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स के दौरान प्रतिबंधित क्षेत्र में बड़ी संख्या में चौपहिया वाहन पहुंचते दिखाई दिए। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्हें बाइक से अपने घर जाने के लिए भी बैरियर पर रोक दिया गया। चौपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक के लिए बेडपुर चौक, अब्दाल साहब रोड, धनौरी रोड, कांवड़ पटरी मार्ग और हज हाउस के सामने बैरिकेडिंग कर बैरियर लगाए गए हैं। बुधवार देर रात स्थानीय लोगों के मुताबिक, कई स्थानों पर बैरियर के पास बाइक सवारों को रोककर पूछताछ की गई।


