गैस एजेंसियों के बाहर सिलेंडर को लेकर मारामारी बरकरार

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
share

लक्सर में अन्नपूर्णा और हरिप्रिया गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ रही। उपभोक्ताओं का कहना है कि केवाईसी कराने के बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। एजेंसी संचालकों ने नोटिस लगाया है कि केवाईसी के बाद बुकिंग में दो दिन का समय लगेगा, जिससे लोग परेशान हैं।

गैस एजेंसियों के बाहर सिलेंडर को लेकर मारामारी बरकरार

लक्सर, संवाददाता। अन्नपूर्णा गैस एजेंसी और और हरिप्रिया गैस एजेंसी पर सोमवार को उपभोक्ताओं की भारी भीड़ रही। उपभोक्ताओं का कहना है कि केवाईसी कराने के बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। गैस एजेंसी संचालकों ने नोटिस लगा रखा है कि जिन ग्राहकों की केवाईसी होगी, उनकी बुकिंग दो दिन बाद की जाएगी और जिनका मोबाइल नंबर बदला जाएगा, उनकी बुकिंग भी दो दिन बाद ही होगी। इस कारण लोगों को गैस न मिलने से परेशानी बनी हुई है। दीपक ने बताया कि पांच दिन पहले गैस बुक की थी, लेकिन अभी तक ओटीपी नहीं आया, जिस कारण एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।