ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीकोटद्वार में गंदा पानी पीने को मजबूर लोग

कोटद्वार में गंदा पानी पीने को मजबूर लोग

शहर के नजीबाबाद चौक से सटी रिफ्यूजी कालोनी में नालियों से बदबू के साथ ही सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। यहां पिछले दो दिनों से पाइप लाइन भी चोक है। नलों से पीले रंग का दूषित पानी निकल रहा है। लोग...

कोटद्वार में गंदा पानी पीने को मजबूर लोग
हिन्दुस्तान टीम,कोटद्वारSun, 23 Jul 2017 03:11 PM
ऐप पर पढ़ें

शहर के नजीबाबाद चौक से सटी रिफ्यूजी कालोनी में नालियों से बदबू के साथ ही सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। यहां पिछले दो दिनों से पाइप लाइन भी चोक है। नलों से पीले रंग का दूषित पानी निकल रहा है। लोग घरेलू उपयोग और पीने के लिए पानी दूर दराज से ला रहे हैं। शहर के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है इसके अलावा कहीं पानी के लो प्रेशर की भी शिकायतें हैं। कोटद्वार शहर के हजारों उपभोक्ताओं को गटर का दूषित पानी सप्लाई किया जा रहा है। लोगों ने बताया कि उनके यहां पर गंदा, मटमैला और बदबूदार पानी आ रहा है। दूषित पानी को लेकर उपभोक्ता परेशान हैं। कई घरों में लोग बीमार हो रहे हैं। दूषित पानी की सप्लाई की शहर के बाशिंदों ने विभाग के अधिकारियों से भी शिकायत की। इसके बावजूद वे दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। नजीबाबाद रोड की कई कालोनियों में मिटटी व कीचड़ वाले पानी की सप्लाई हो रही है। गंदे पानी की सप्लाई का मुख्य कारण गंदी नालियों व सीवरेज से होकर गुजरने वाली पेयजल सप्लाई की पाइप है। पानी की सप्लाई बदलने वाले कई प्वाइंट भी नालियों के गंदे पानी में डूबे रहते हैं। विभाग के कर्मचारियों को भी सप्लाई बदलने के लिए गंदे पानी में ही हाथ डालने पड़ते हैं। इस पानी के सेवन से लोग जलजनित बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं। उल्टी, दस्त व पेट से सम्बन्धित अन्य बीमारियों से पीड़ित लोग अब अस्पताल तक पहुंचने लगे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें