ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीकांग्रेसियों ने मनाया सोनिया का जन्म दिन

कांग्रेसियों ने मनाया सोनिया का जन्म दिन

महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्म दिन धूमधाम से मनाया...

कांग्रेसियों ने मनाया सोनिया का जन्म दिन
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSun, 09 Dec 2018 08:33 PM
ऐप पर पढ़ें

महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। कांग्रेसियों ने केक काटकर और मिठाई बांटकर जन्म दिन मनाया।दुर्गा चौक के समीप स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कांग्रेसियों ने सोनिया गांधी की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना की। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि सोनिया गांधी ने कांग्रेस को मजबूत करने के लिए बहुत काम किया। उन्होंने प्रधानमंत्री का पद लेने से इनकार कर दिया। कहा कि जिस तरह उन्होंने संगठन को मजबूत किया, उससे सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। इस दौरान पूर्व चेयरमैन दिनेश कौशिक, वरिष्ठ नेता डॉ. रकम सिंह, पंकज सिंघल, सुभाष सरीन, अशोक चौहान, उम्मेद गाजी, श्रवण गोस्वामी, मकसूद हसन, डॉ. नैयर काजमी, मुनेश त्यागी, बिट्टू शर्मा, हंसराज सचदेवा, ओम प्रकाश सेठी, प्रेम सागर पुरी, डॉ. कुलदीप, मंजू कश्यप, इरशाद पहलवान, सन्नी बत्रा, सरफराज, कुर्बान, दीपक चौहान, अमरदीप सिंह, अब्दुल कादिर, दिनेश शर्मा, सुरेश शर्मा, अनीस खान, डीपी गुप्ता, फिरोज खान, राशिद, संजय सैनी, डॉ. साजिद, सलीम खान, आतिर खान, कुलदीप सिंह, हेमेंद्र चौधरी, मनोज जैन, विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें