ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीकांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 48वां जन्मदिन कांग्रेसियों ने दुर्गा चौक और सैनी धर्मशाला में धूमधाम से मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की...

कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीTue, 19 Jun 2018 05:39 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 48वां जन्मदिन कांग्रेसियों ने दुर्गा चौक और सैनी धर्मशाला में धूमधाम से मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की अपील की गई।

मंगलवार को महानगर कांग्रेस कमेटी ने दुर्गा चौक पर केक काटकर राहुल गांधी का जन्म दिन मनाया। पूर्व पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक ने कहा कि कांग्रेस की बागडोर युवा हाथों में है। आगामी आम चुनाव के बाद राहुल गांधी ही देश के प्रधानमंत्री होंगे। झबरेड़ा से पार्टी प्रत्याशी रहे राजपाल सिंह ने कहा कि आज देश के लोग भाजपा की सच्चाई को जान चुके हैं। आगामी चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएंगे।

कार्यक्रम महानगर अध्यक्ष कलीम खान और प्रदेश सचिव सुभाष सरीन ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिन पर कांग्रेसी एकजुट होने का संकल्प लें। वहीं, सैनी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर शांडिल्य और आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव आशीष सैनी ने कहा कि राहुल गांधी भारत की परंपराओं की गहरी जड़ों और आधुनिकता के मजबूत ताने-बाने के साथ आगे बढ़ रहे हैं। वह देश के युवाओं की उच्च आकांक्षाओं और प्रगति के प्रेरणा स्रोत हैं।

इस मौके पर पंकज सिंघल, राव मुन्ना, श्याम सिंह नागयान, सुरेंद्र कुमार सैनी, विपिन चौधरी, आदेश सैनी, ओमप्रकाश सेठी, किरण भाटिया, मुकेश सैनी, फूल कुमार, ईसा त्यागी, गुल सनव्वर अली, नौशाद अली, तुषार अरोड़ा, विशाल शर्मा, हेमेंद्र चौधरी, मोहसिन, फकीर, नईम सिद्दीकी, लवी त्यागी, जसविंदर सिंह, शकील अहमद, रईस अहमद, प्रवीण धीमान, जुबेर गौड, मदनलाल, आदेश धीमान, अभिषेक पंडित, अमीर हसन, रविकांत सैनी, संजय सैनी, दीपक चौहान, हाजी सलीम खान, इकबाल खान, मौसम, फकीर शराफत अली, समीर साबरी, पप्पन, सालिम गौड़, मनोज कुमार, मंगु कश्यप, बीएन मांझी, कमला चौधरी, मंजू कश्यप, राकेश राणा, हेमेंद्र चौधरी, भूपेंद्र दीवान, दीपक चौहान, हाजी मजाहिर, मजीद हसन, जनक सिंह, मनोज कश्यप, गुल सनोबर अली, तुषार अरोड़ा, विशाल शर्मा, हेमेंद्र चौधरी, मोहसिन, फकीर, सागर सैनी, छोटू कश्यप, निशांत बिरला समेत कई लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें