कांग्रेस को दो और बसपा को पिछले चुनाव में मिला था एक पार्षद
कांग्रेस और बसपा को अबकी बार जीताऊ पार्षदों की संख्या बढ़ाने के लिए झोंकनी होगी पूरी ताकत,कांग्रेस और बसपा को अबकी बार जीताऊ पार्षदों की संख्या बढ़ाने

इस बार के नगर निगम चुनाव में कांग्रेस और बसपा को अपना रुतबा और ताकत दिखाने के लिए दोगुनी पावर की जरूरत है, क्योंकि पिछले पांच साल पूर्व हुए नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को वार्ड नंबर 30 और वार्ड नंबर 32 से अपना पार्षद मिला था। जबकि बसपा से वार्ड नंबर 1 महिला पार्षद बनी थी। रुड़की में 40 वार्ड पर बड़ी पार्टियों ने अपने प्रत्याशी खड़े किए थे। लेकिन उन प्रत्याशियों का जलवा नवंबर 2019 के चुनाव में कोई खास नहीं दिखा। नगर निगम के 40 वार्ड में से 20 निर्दलीय पार्षद कब्जा जमा गए थे। जबकि 17 सीट भाजपा के खाते में गई थी। इसके अलावा वार्ड नंबर 30 से चारुचंद्र और वार्ड नंबर 32 से आशीष ने कांग्रेस को जीत दिलाई थी। जबकि वार्ड नंबर 1 से अंजू देवी ने बसपा की लाज बचा ली थी। लेकिन इस बार दोनों की राष्ट्रीय पार्टियों को नगर निगम चुनाव में अपने चुनावी नतीजों को बढ़ाने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाना होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।