Roorki News: विशेष चिकित्सा शिविर का समापन, 485 मरीजों ने लिया लाभ

हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर में सेवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर का तीसरे दिन बुधवार को सफलत

विशेष चिकित्सा शिविर का समापन, 485 मरीजों ने लिया लाभ

Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा सप्ताह के तहत तीन दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर के अंतिम दिन 485 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराईं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुज सिसोदिया ने बताया कि शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञों ने मरीजों की गहन जांच की। बाल रोग विशेषज्ञ ने 26 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जबकि स्त्री रोग विशेषज्ञ ने 76 महिला मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। इसके अलावा नेत्र रोग विशेषज्ञ ने 32 तथा दंत रोग विशेषज्ञ ने 83 मरीजों का उपचार किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।