छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकी
Follow us on Google News
share

मंगलौर, संवाददाता। पुलिस ने ई-रिक्शा से घर लौट रही कॉलेज की छात्रा के साथ छेड़छाड़, अश्लील हरकतें और मारपीट करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरो

छात्रा से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने ई-रिक्शा से घर लौट रही कॉलेज की छात्रा के साथ छेड़छाड़, अश्लील हरकतें और मारपीट करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसका चालान कर दिया है। विगत दिनों अब्दुल कलाम चौक के पास एक छात्रा के साथ बाइक सवार अज्ञात युवक द्वारा छेड़छाड़ और थप्पड़ मारने की घटना सामने आई थी। घटना के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

ठोस सुराग हाथ लगने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कुर्बान, निवासी ग्राम पीरपुरा को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी की संलिप्तता सामने आने के बाद, पुलिस ने आरोपी कुर्बान का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।