ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड रुड़कीसीएमएस और वरिष्ठ चिकित्सक के तबादले पर अड़े कर्मचारी

सीएमएस और वरिष्ठ चिकित्सक के तबादले पर अड़े कर्मचारी

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कर्मचारी महासंघ ने सिविल अस्पताल के सीएमएस और वरिष्ठ चिकित्सक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कर्मचारियों ने दोनों के तबादले की मांग की...

सीएमएस और वरिष्ठ चिकित्सक के तबादले पर अड़े कर्मचारी
हिन्दुस्तान टीम,रुडकीSun, 12 Aug 2018 10:21 PM
ऐप पर पढ़ें

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कर्मचारी महासंघ ने सिविल अस्पताल के सीएमएस और वरिष्ठ चिकित्सक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कर्मचारियों ने दोनों के तबादले की मांग की है।

सोमवार से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।शनिवार को सिविल अस्पताल के सीएमएस डॉ. डीके चक्रपाणी से वार्ता के लिए गए स्वास्थ्य कर्मियों का सीएमएस और वरिष्ठ एनेस्थेटिक डॉ. संजय कंसल से विवाद हो गया था। इसके बाद कर्मचारी महासंघ ने दोनों के खिलाफ मोर्चा खोलकर रक्तकोष के बाहर प्रदर्शन किया। महासंघ के जिलाध्यक्ष नीरज कुमार गुप्ता और मंत्री महावीर सिंह चौहान ने कहा कि महासंघ का प्रतिनिधिमंडल सीएमएस से वार्ता के लिए गया था। वरिष्ठ एनेस्थेटिक ने अनावश्यक रूप से वार्ता में हस्पक्षेप किया। आरोप है कि महासंघ जिलाध्यक्ष के साथ अभद्रता करते हुए धमकी दी गई। महासंघ की बैठक में तय किया गया कि दोनों डॉक्टरों का तबादला नहीं होने तक आंदोलन किया जाएगा। तेरह और चौदह अगस्त को कर्मचारी काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करेंगे। 16 से 18 अगस्त तक उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करने के बाद कार्य बहिष्कार किया जाएगा। बीस अगस्त को नगर निगम से जेएम कार्यालय तक रैली निकाली जाएगी। 21 से 25 अगस्त तक सिविल अस्पताल में क्रमिक अनशन किया जाएगा। 27 अगस्त से अनिश्चिकालीन आमरण अनशन शुरू होगा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री दिनेश लखेड़ा और मनोज चंद ने कहा कि कर्मचारी संगठनों को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। उत्तरांचल मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष हिमांशु सिंघल और अनीता वर्मा ने कहा कि अधिकारी अधिनस्थों का उत्पीड़न करते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें